Wednesday, August 19, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS: अमृत सरोवर योजना में बड़ा खेल! संरक्षित तालाब से अवैध...

CG NEWS: अमृत सरोवर योजना में बड़ा खेल! संरक्षित तालाब से अवैध मुरम उत्खनन, लाखों के राजस्व नुकसान का आरोप

CG NEWS: मोहम्मद याकुब\ धरसीवां: राजधानी रायपुर से महज 20 किलोमीटर दूर कुथरेल गांव में अमृत सरोवर योजना के तहत संरक्षित तालाब से अवैध मुरम उत्खनन का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। आरोप है कि स्थानीय सरपंच की कथित मिलीभगत से मशीनों के जरिए बड़े पैमाने पर खुदाई कर मुरम बेची गई, जिससे शासन को लाखों रुपए के खनिज राजस्व का नुकसान हुआ है।

CG NEWS:जानकारी के अनुसार, गांव का करीब 5 एकड़ क्षेत्र में फैला बांधा तालाब केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी अमृत सरोवर योजना के तहत सुरक्षित किया गया था। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब में मनरेगा योजना के अंतर्गत गहरीकरण कार्य होना था, लेकिन नियमों को ताक पर रखकर जेसीबी मशीनों से खुदाई कर निकली मुरम को पास स्थित निजी संयंत्र में बेच दिया गया।

ग्रामसभा की अनुमति के बिना हुआ काम?

CG NEWS:स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतने बड़े कार्य के लिए ग्रामसभा की सहमति लेना जरूरी था, लेकिन सरपंच ने बिना अनुमति और बिना ग्रामीणों को विश्वास में लिए खुदाई करवा दी। ग्रामीणों का कहना है कि जिस तालाब के संरक्षण और सौंदर्यीकरण पर पहले ही लाखों रुपए खर्च किए जा चुके हैं, अब उसी को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।

ग्रामीणों में भारी नाराजगी

CG NEWS:मामले को लेकर गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध उत्खनन से तालाब की मूल संरचना प्रभावित हुई है और भविष्य में जल संरक्षण पर भी इसका असर पड़ सकता है। लोगों ने पूरे मामले की शिकायत जिला प्रशासन और कलेक्टर से करने की बात कही है।

READ MORE: Raipur News : रायपुर में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग का VIDEO वायरल, भाजपा नेत्री के परिवार पर उठे सवाल, कांग्रेस बोली- कानून व्यवस्था बिगड़ी

खनिज विभाग पर उठे सवाल

CG NEWS:इस पूरे मामले में खनिज विभाग की भूमिका भी सवालों के घेरे में है। आरोप है कि विभाग की उदासीनता के कारण क्षेत्र में अवैध उत्खनन का कारोबार लगातार फल-फूल रहा है। बताया जा रहा है कि विभाग से केवल 4800 घन मीटर खुदाई की अनुमति ली गई थी, लेकिन मौके पर इससे कहीं अधिक खुदाई किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

शिकायत के बाद रुका काम

CG NEWS:मामले की शिकायत मिलने पर आशीष केशरवानी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए खुदाई कार्य पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और यदि अनियमितता पाई गई तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

READ MORE: CG NEWS: बचेली में मातृ शक्ति दिवस का भव्य आयोजन, समर कैम्प में बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

CG NEWS:इधर मामला सामने आने के बाद संबंधित सरपंच मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि यदि अवैध उत्खनन में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here