Wednesday, September 30, 2026
Home Madhya Pradesh singrauli-illegal-sand-row: दिन-रात दौड़ रहे रेत से भरे ट्रक, प्रशासन मौन; आखिर किसका...

singrauli-illegal-sand-row: दिन-रात दौड़ रहे रेत से भरे ट्रक, प्रशासन मौन; आखिर किसका है संरक्षण?

singrauli-illegal-sand-row: सिंगरौली जिले के बैढ़न कोतवाली क्षेत्र के शासन, करौटी और पिपराकुरुन्द इलाके इन दिनों अवैध रेत भंडारण और परिवहन के बड़े केंद्र बनते जा रहे हैं। नदी घाटों से लगातार हो रहे अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेत का अवैध कारोबार दिन-रात खुलेआम संचालित हो रहा है। भारी वाहनों से रेत परिवहन किया जा रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के नाम पर सिर्फ औपचारिकता निभाते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई जगहों पर बड़े पैमाने पर रेत का अवैध भंडारण किया गया है, बावजूद इसके अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नहीं हुई।

singrauli-illegal-sand-row: मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। स्थानीय चर्चाओं में एक मंडल अध्यक्ष और दो कांग्रेस नेताओं के नाम सामने आने से सियासत गरमा गई है। आरोप लगाए जा रहे हैं कि राजनीतिक संरक्षण के चलते अवैध कारोबार पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही।

ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि अगर प्रशासन गंभीर होता तो शासन, करौटी और पिपराकुरुन्द जैसे क्षेत्रों में अब तक बड़ी कार्रवाई हो चुकी होती। लगातार शिकायतों के बावजूद ठोस परिणाम सामने नहीं आने से प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

singrauli-illegal-sand-row: अवैध खनन और भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीण सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। धूल और शोर से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं अनियंत्रित रेत उत्खनन पर्यावरण के लिए भी खतरा बनता जा रहा है।

अब क्षेत्रीय नागरिकों ने पूरे मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल या प्रभावशाली पद से जुड़े हों।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here