Tikamgarh Pandal Controversy Action: टीकमगढ़ में नवदुर्गा समिति से अभद्रता मामले पर बड़ी कार्रवाई, एसपी ने एसआई राजवीर यादव को कोतवाली से हटाया

VIKASH KHALKHO

टीकमगढ़। Nishaanebaz.com (रिपोर्ट: जमील खान)-Tikamgarh Pandal Controversy Action: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कटरा बाजार में नवदुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों के साथ कथित रूप से अभद्र व्यवहार करने का मामला आखिरकार पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई के बाद शांत हो गया है। विवाद तूल पकड़ने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कदम उठाते हुए कोतवाली में पदस्थ सब इंस्पेक्टर (एसआई) राजवीर यादव को तत्काल प्रभाव से कोतवाली से पृथक (हटा) दिया है।

Read More : MP Radheshym Rathia Efforts For Raigarh: सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों को सौगात, अंगना-पोटिया और कोंधरा-खड़गांव मार्ग होंगे सुगम

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार रात कटरा बाजार चौराहे पर प्रतिमा स्थापना के लिए पंडाल सजा रही नवदुर्गा समिति के सदस्यों के साथ एसआई राजवीर यादव द्वारा कथित तौर पर अभद्रता करने और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया था। इस घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद शहर के धर्मप्रेमी नागरिकों और समिति के पदाधिकारियों में भारी आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग विरोध प्रदर्शन करते हुए सीधे एसपी कार्यालय पहुँच गए और सड़क पर ही धरना देना शुरू कर दिया।

Read More : MP Radheshym Rathia Efforts For Raigarh: सांसद राधेश्याम राठिया के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों को सौगात, अंगना-पोटिया और कोंधरा-खड़गांव मार्ग होंगे सुगम

एएसपी के आश्वासन और ज्ञापन के बाद समाप्त हुआ धरना

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) विक्रम सिंह कुशवाहा ने तुरंत मोर्चा संभाला और प्रदर्शनकारियों से चर्चा की। एएसपी ने मीडिया को जानकारी देते हुए आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि आरोपी एसआई को कोतवाली से हटा दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई और उचित आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। धरने के दौरान धर्मप्रेमी नागरिकों और समिति के सदस्यों ने एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा को एक ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की कड़ी मांग की गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *