Big News: इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्काई कॉरपोरेट पार्क में देर रात MARQ पब में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। जानकारी के अनुसार, पब में डीजे ट्रांसजेंडर एम.ए. फैजान का शो चल रहा था, जिसकी सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। उनका आरोप था कि डीजे के कार्यक्रम में भगवान के नाम पर आपत्तिजनक गाने बजाए जा रहे हैं। इसको लेकर पब के बाउंसरों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प और हाथापाई हो गई। मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद लसुड़िया थाने की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

