HomeMadhya PradeshRaisen Heavy Rain Civic Issues: रायसेन में बारिश ने खोली जल निकासी...

Raisen Heavy Rain Civic Issues: रायसेन में बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, सांची रोड जलमग्न, रॉयल सिटी के घरों में घुसा पानी

Date:

Related stories

रायसेन [Nishanebaaz News]Raisen Heavy Rain Civic Issues। रायसेन शहर और आसपास के इलाकों में हुई तेज बारिश ने नगर पालिका परिषद की जल निकासी व्यवस्था और विकास कार्यों की गुणवत्ता की पोल खोलकर रख दी है। बारिश थमने के बाद भी कलेक्ट्रेट रोड, सांची रोड और प्रमुख कॉलोनियों में पानी भरा रहा, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

सांदीपनि स्कूल और कलेक्ट्रेट मार्ग पर जलभराव: दशहरे मैदान के पास स्थित सांदीपनि हायर सेकंडरी स्कूल के सामने सड़क पर घुटनों तक पानी भर गया, जिससे विद्यार्थियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

  • बच्चों की परेशानी: स्कूल जाने वाले छात्र घुटनों तक भरे पानी में चलकर जाने को मजबूर हुए।

  • कलेक्ट्रेट रोड प्रभावित: कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग और आजीविका स्वाद संगम कैंटीन के आसपास सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का निकलना जोखिमभरा हो गया।

रॉयल सिटी में अधूरी नाली बनी आफत: रॉयल सिटी कॉलोनी में जल निकासी के लिए बनाई जा रही नाली का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिए जाने के कारण बारिश का पानी सीधे रहवासियों के कमरों और आंगन तक पहुंच गया। पूजा राकेश चौकसे सहित अन्य स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी भरने से गृहस्थी का सामान और खाने-पीने की सामग्री खराब हो गई। टैक्स चुकाने के बावजूद पिछले 4-5 वर्षों से इस स्थायी समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर कड़ा आक्रोश जताया है।

अंबाड़ी में घटिया निर्माण की पोल खुली, पुलिया ढही: ग्राम पंचायत अंबाड़ी में बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण नई बनी सड़क और पुलिया का हिस्सा ढह गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घोर लापरवाही और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था, जिसके चलते पहली ही तेज बारिश में पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई और रास्ता बंद हो गया। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share The News
VIKASH KHALKHO
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here