raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

Rahul Goshwami

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में हुई करीब 90 लाख रुपए की बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें से एक आदतन चोर बताया जा रहा है। दोनों आरोपियों से कुछ सोने के जेवर भी बरामद किए गए हैं, जबकि उनका एक साथी अभी फरार है।

घटना शनिवार-रविवार की दरमियानी रात की है, जब दो नकाबपोश बदमाश बाइक से दुकान पहुंचे और कटर से ताला काटकर अंदर घुस गए। दोनों करीब आधे घंटे तक दुकान में रहे और सिर्फ सोने के जेवर लेकर फरार हो गए, जबकि चांदी और अन्य सामान को नहीं छुआ गया।

raipur-gold-shop-robbery-arrest: रविवार को दुकान बंद रहने के कारण चोरी का पता नहीं चल सका, लेकिन सोमवार सुबह दुकान खुलते ही वारदात का खुलासा हुआ और इलाके में हड़कंप मच गया। CCTV फुटेज में दोनों आरोपी साफ तौर पर वारदात को अंजाम देते नजर आए।

मामले की जांच के दौरान फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी लगाया गया। डॉग दुकान से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गांधी नगर–काली नगर रोड तक पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर देर रात एक आरोपी को कालीनगर इलाके से पकड़ लिया।

raipur-gold-shop-robbery-arrest: पुलिस के अनुसार आरोपी मूल रूप से ओडिशा के रहने वाले हैं और काली माता वार्ड में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है, जिससे शहर में हुई अन्य चोरी की वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *