Rewa Crime: बड़े भाई ने की छोटे भाई की निर्मम हत्या, इस वजह से उतारा मौत के घाट, पुलिस की छापेमारी जारी

Rewa Crime: रीवा : रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ में बीती रात रिश्तों के कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।यहाँ एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और सन्नाटे का माहौल है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदुआ गांव निवासी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू कोल उम्र 28 वर्ष का अपने छोटे भाई गोलू कोल उम्र 23 वर्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ।आवेश में आकर बड़े भाई धर्मेंद्र ने गोलू पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे गोलू की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मेंद्र कोल अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।


Rewa Crime: सूचना मिलते ही तत्काल पहुंची पुलिस

Rewa Crime: घटना की सूचना मिलते ही गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव सहायक उपनिरीक्षक सुरेश साकेत और पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।वर्तमान में मृतक का शव उसके पैतृक घर पर ही रखा गया है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार,वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और फोरेंसिक टीम के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।विशेषज्ञों द्वारा साक्ष्य एकत्रित करने के उपरांत ही शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा।

Rewa Crime: ​आरोपी की तलाश और पुलिस की अपील

Rewa Crime: पुलिस की कई टीमें फरार आरोपी धर्मेंद्र कोल उर्फ भिंडू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। थाना प्रभारी शैल यादव ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति आरोपी के संबंध में जानकारी रखता है या उसे कहीं देखता है,तो तत्काल गुढ़ पुलिस को सूचित करें।सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी। ​फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories