Tuesday, September 29, 2026
Home Business OPPO K14 Plus 5G: OPPO K14 Plus 5G लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और...

OPPO K14 Plus 5G: OPPO K14 Plus 5G लॉन्च: 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED डिस्प्ले, कीमत ₹29,999 से शुरू

OPPO K14 Plus 5G
OPPO K14 Plus 5G

OPPO K14 Plus 5G: नई दिल्ली। OPPO ने भारतीय बाजार में अपनी K सीरीज का नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G लॉन्च कर दिया है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसमें दी गई 8,000mAh की बैटरी है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर और 50MP OIS कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसे ₹29,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया है।

तीन वेरिएंट में मिलेगा OPPO K14 Plus

OPPO K14 Plus को भारत में तीन स्टोरेज और रैम कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। इसके 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत ₹29,999 है। वहीं 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹32,999 तथा 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल ₹35,999 में उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन Solar Orange और Star White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसकी बिक्री 8 अक्टूबर से शुरू होगी। ग्राहक इसे Flipkart और OPPO के ऑनलाइन स्टोर से खरीद सकेंगे। लॉन्च ऑफर के तहत बैंक कार्ड से ₹4,000 तक की तत्काल छूट और 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प दिया जा रहा है। ऑफर के बाद बेस मॉडल की प्रभावी कीमत ₹25,999 तक हो सकती है।

8,000mAh की बड़ी बैटरी

OPPO K14 Plus की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh बैटरी है। कंपनी का दावा है कि इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है और बैटरी की लाइफ करीब छह साल तक बनाए रखने पर फोकस किया गया है।

फोन में 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, स्मार्टफोन BGMI गेमिंग में 60fps पर 12 घंटे से अधिक और YouTube वीडियो प्लेबैक में 20 घंटे से ज्यादा का बैकअप दे सकता है।

144Hz AMOLED डिस्प्ले

स्मार्टफोन में करीब 6.7 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3,600 निट्स तक है। रिफ्रेश रेट को जरूरत के अनुसार कम किया जा सकता है, जिससे बैटरी की खपत को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

फोन में 2,160Hz PWM डिमिंग फीचर भी दिया गया है, जिसका उद्देश्य कम रोशनी में स्क्रीन फ्लिकर को कम करना है। 144Hz रिफ्रेश रेट का फायदा खास तौर पर गेमिंग और स्क्रॉलिंग के दौरान देखने को मिल सकता है।

Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर

परफॉर्मेंस के लिए OPPO K14 Plus में 4nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 7360 MAX प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज मिलती है। स्टोरेज के लिए UFS 3.1 और RAM के लिए LPDDR4X तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

50MP OIS कैमरा और 4K रिकॉर्डिंग

फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर पैनल पर डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका मुख्य कैमरा 50MP का है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। OIS की मदद से फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग के दौरान हाथ हिलने से होने वाले असर को कम किया जा सकता है।

फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

OPPO K14 Plus 5G: IP69K रेटिंग के साथ मजबूत डिजाइन

OPPO K14 Plus 5G: OPPO K14 Plus को IP69K रेटिंग के साथ पेश किया गया है। कंपनी के अनुसार फोन को पानी और धूल से सुरक्षा के लिए तैयार किया गया है। इसमें Damage-Proof 360 Armour Body डिजाइन भी दिया गया है, जिसका उद्देश्य फोन को रोजमर्रा के इस्तेमाल के दौरान अतिरिक्त मजबूती प्रदान करना है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here