Accident News: मौत का लाइव वीडियो… ओवरटेक करती बाइक ने युवती को मारी टक्कर, ट्रैक्टर ने कुचला… साइकिल से लौट रही 18 वर्षीय छात्रा की मौके पर गई जान…

Sanjay Sahu
Accident News

Accident News: खंडवा : मध्यप्रदेश के खंडवा में दर्दनाक मौत का एक लाइव वीडियो सामने आया है। दरअसल, जिले के हरसूद-छनेरा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जिसमें 18 वर्षीय युवती की जान चली गई। साइकिल से घर लौट रही युवती को पहले तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मारी, जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे ट्रैक्टर के नीचे आ गई।

Accident News: पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के CCTV फुटेज सामने आए, जिससे हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो गई। फुटेज में युवती अपनी साइड में साइकिल चलाते हुए दिखाई दे रही है। इसी दौरान एक बाइक सवार ट्रैक्टर को ओवरटेक करते हुए तेज गति से आया और उसने युवती को टक्कर मार दी।

Accident News: वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है, कि टक्कर लगते ही युवती उछलकर सड़क पर गिर गई। उसी समय पीछे से आ रहा ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया। मौके पर मौजूद लोगों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Accident News: मृतका की पहचान 18 वर्षीय संस्कृति पिंजारा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार वह खेत से घर लौट रही थी। परिवार तरबूज की फसल निकाल रहा था और उसे शाम के भोजन की तैयारी के लिए पहले घर भेजा गया था।

Accident News: हरसूद थाना पुलिस कि जांच में बाइक और ट्रैक्टर दोनों की भूमिका सामने आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और चालकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *