Saturday, September 26, 2026
Home Chhattisgarh DPM Utkarsh Tiwari : डीपीएम उत्कर्ष तिवारी की शिकायत, कार्रवाई करने की...

DPM Utkarsh Tiwari : डीपीएम उत्कर्ष तिवारी की शिकायत, कार्रवाई करने की मांग, कार्यवाही नहीं हुई तो साहू समाज एवं सतनामी समाज करेंगे बड़ा आंदोलन

DPM Utkarsh Tiwari : जांजगीर-चांपा : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) अंतर्गत जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) उत्कर्ष तिवारी पर जिले के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उनके द्वारा डॉक्टरों से लेकर विभागीय कर्मचारियों तक को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे विभाग में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

कर्मचारियों के अनुसार, डीपीएम उत्कर्ष तिवारी स्वयं को एक भाजपा महिला नेत्री के पति होने का हवाला देकर दबाव बनाते हैं तथा यह कहते हैं कि “जहाँ भी शिकायत कर लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” इसी कारण उनके विरुद्ध अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो पाई है।

DPM Utkarsh Tiwari : स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों एवं विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने आरोप लगाया है कि डीपीएम द्वारा नियमों के विपरीत घटिया एवं अमानक सामग्री की खरीदी कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है। साथ ही अपने निजी चारपहिया वाहन को शासकीय बजट से किराये पर दिखाकर बिना नियम-कायदे के भुगतान निकाला जा रहा है, जिससे शासन को लाखों रुपये की क्षति होने का आरोप है।

DPM Utkarsh Tiwari : विगत दिनों इन गंभीर आरोपों को लेकर कर्मचारियों द्वारा कलेक्टर, कमिश्नर, NHM के मिशन संचालक तक लिखित शिकायत की गई थी। इसके साथ ही एक दिवसीय आंदोलन कर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा कलेक्टर को स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच एवं उचित कार्यवाही की मांग की गई थी।

DPM Utkarsh Tiwari : कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया है कि डीपीएम द्वारा महिला कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार किया गया तथा अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के साथ जाति-सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज एवं नौकरी से निकालने की धमकी दी गई। इस संबंध में भी पूर्व में उच्च अधिकारियों को लिखित शिकायत दी जा चुकी है।

DPM Utkarsh Tiwari : इन मामलों में अब तक प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से कर्मचारियों एवं समाज में भारी आक्रोश है। साहू समाज एवं सतनामी समाज ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी डीपीएम उत्कर्ष तिवारी के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही नहीं की गई, तो वे जिले स्तर पर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। समस्त कर्मचारी संगठनों एवं समाज ने स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार एवं तानाशाही पर तत्काल संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here