BHIND_HADSA : गणेश विसर्जन के दौरान कुंवारी नदी में बड़ा हादसा, गहरे पानी में उतरे तीन युवक लापता, पुलिस और NDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
भिंड जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा सामने आया है। तनावर पंचायत के कोट गांव से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए कुंवारी नदी पहुंचे तीन युवक गहरे पानी में उतरते ही अचानक लापता हो गए।
बताया जा रहा है कि विसर्जन के दौरान नदी की गहराई में जाने के बाद कृष्ण, अभिजीत और मदन का कोई पता नहीं चल सका। हादसे की खबर मिलते ही उमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू टीम को भी बुलाया गया।
BHIND_HADSA : फिलहाल NDRF की टीम नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अभियान में चुनौती बनी हुई है। परिजन और ग्रामीण नदी किनारे मौजूद हैं और लापता युवकों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।






