Monday, September 21, 2026
Home Madhya Pradesh सिवनी हवाला कांड में बड़ा खुलासा : 3 करोड़ की बंदरबांट पर...

सिवनी हवाला कांड में बड़ा खुलासा : 3 करोड़ की बंदरबांट पर SDOP पूजा पांडे समेत 5 पुलिसकर्मी गिरफ्तार….

सिवनी हवाला कांड
सिवनी हवाला कांड

भोपाल/सिवनी। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कड़े रुख के बाद सिवनी के बहुचर्चित हवाला राशि गड़बड़ी मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पुलिस पर ₹3 करोड़ की हवाला राशि हड़पने के आरोप में SDOp पूजा पांडे समेत पांच पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इन पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

गिरफ्तार: SDOp पूजा पांडे, SI अर्पित भैयाराम, कांस्टेबल योगेन्द्र, कांस्टेबल नीरज, और कांस्टेबल जगदीश।

कुल FIR: मामले में कुल 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला सिवनी के बंडोल थाना क्षेत्र का है। बीते 8 अक्टूबर को महाराष्ट्र के जालना निवासी सोहनलाल परमार अपने साथियों के साथ कटनी से ₹3 करोड़ की हवाला राशि कार से लेकर जा रहे थे। चेकिंग के दौरान पुलिस ने इस राशि को पकड़ा था।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने यह इतनी बड़ी राशि सरकारी खजाने में जमा कराने के बजाय सोहनलाल और उसके साथियों को डरा-धमका कर अपने पास रख ली और आपस में “बंदरबांट” कर ली थी।

गंभीर धाराओं में केस दर्ज

लखनवाडा थाने में आरोपी पुलिसकर्मियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है, जिसमें डकैती (धारा 310 (दो)), किडनैपिंग (धारा 140(तीन)), और आपराधिक षडयंत्र (धारा 61 (2)) शामिल हैं।

मुख्यमंत्री का सख्त संदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि: “मध्यप्रदेश में कानून का राज रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा।” मुख्यमंत्री के इस एक्शन से विभाग में हड़कंप मच गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here