सिवनी हवाला लूट : CM मोहन यादव का सख्त एक्शन, 11 पुलिसकर्मी निलंबित और 5 गिरफ्तार….

Parivesh
सिवनी हवाला लूट

सिवनी/भोपाल। मध्य प्रदेश के सिवनी में हुए सनसनीखेज हवाला लूट कांड में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कड़ा एक्शन लिया है। इस मामले में लापरवाही और संलिप्तता के आरोप में 11 पुलिसकर्मियों पर गाज गिराई गई है, वहीं 5 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

READ MORE : Jammu Kashmir : कुपवाड़ा में सेना ने 2 आतंकी मार गिराए; BSF ने सर्दियों से पहले LoC पर बढ़ाई चौकसी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए साफ कहा है कि “कोई भी हो, कानून का उल्लंघन करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा!”

READ MORE : MP News : अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने रांझी सीएसपी को सौपा ज्ञापन, जानें मामला….

सिवनी में हुई इस हाई-प्रोफाइल हवाला लूट की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। मुख्यमंत्री के इस त्वरित और कठोर कदम को राज्य में कानून व्यवस्था के प्रति उनकी शून्य सहिष्णुता (Zero Tolerance) नीति के रूप में देखा जा रहा है। गिरफ्तार पुलिसकर्मियों से पूछताछ जारी है, जिससे मामले में और खुलासे होने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *