Jammu Kashmir : कुपवाड़ा में सेना ने 2 आतंकी मार गिराए; BSF ने सर्दियों से पहले LoC पर बढ़ाई चौकसी

Parivesh
Jammu Kashmir

 Jammu Kashmir : श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (LOC) पर सुरक्षा बलों ने एक बार फिर आतंकियों की घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया है, जबकि कठुआ में एक बड़ा हादसा टल गया।

READ MORE : Bhopal Crime News : ढाबे पर दो गुटों में जमकर मारपीट, युवक के पेट से आर-पार हुआ सरिया…

 Jammu Kashmir : कुपवाड़ा में सेना का एक्शन: 2 आतंकवादी मारे गए

सोमवार शाम को कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) के पास सेना और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया। यह मुठभेड़ माचिल और दुदनियाल इलाकों में हुई। संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सैनिकों ने करीब शाम 7 बजे गोलीबारी शुरू की।

सेना ने पुष्टि की है कि मारे गए आतंकवादियों के किसी बड़े संगठन से संबंध की जांच के लिए क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान जारी है।

कठुआ: खेत में मिला पुराना मोर्टार गोला, सुरक्षित निष्क्रिय

कठुआ जिले में एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया, जब स्थानीय निवासियों की सूचना पर सुरक्षा बलों ने हीरानगर सेक्टर के करोल मथुरा सीमावर्ती गांव में एक खेत से एक पुराना मोर्टार गोला बरामद किया। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते (BDS) ने गोले को सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई में कोई चोट नहीं आई और इलाका सुरक्षित रहा।

READ MORE : सालासर बालाजी LIVE दर्शन : आज की भव्य आरती में गूंजे ‘जय श्री राम’ के जयकारे, भक्त हुए भावविभोर

सर्दियों से पहले LoC पर BSF ने बढ़ाई चौकसी

इस बीच, सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने सर्दियों से पहले नियंत्रण रेखा (LOC) पर अपनी चौकसी बढ़ा दी है। BSF के अतिरिक्त महानिदेशक सतीश एस. खंडारे ने बताया कि खुफिया जानकारी मिली है कि पड़ोसी देश के कुछ लांच पैड से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर सकते हैं।

उन्होंने कहा, “आमतौर पर देखा गया है कि सर्दियों से पहले घुसपैठ की कोशिशें बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जवानों और अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नियंत्रण रेखा पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत रोका जा सके।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *