Bhopal Crime News : ढाबे पर दो गुटों में जमकर मारपीट, युवक के पेट से आर-पार हुआ सरिया…

Parivesh
Bhopal Crime News

Bhopal Crime News : भोपाल। राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स थाना इलाके में सिर्फ ₹150 के बिल विवाद ने दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। ढाबे पर हुए इस विवाद में दोनों ओर से लाठी, रॉड और लोहे के सरियों का जमकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक युवक दिनेश राजपूत की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, जिसके पेट से सरिया आर-पार हो गया।

READ MORE : MP News : अंतर्राष्ट्रीय बजरंग दल ने रांझी सीएसपी को सौपा ज्ञापन, जानें मामला….

Bhopal Crime News : लड़ाई का भयावह वीडियो आया सामने

विवाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी, रॉड और लोहे के सरियों से बेरहमी से हमला करते दिख रहे हैं।

गंभीर रूप से घायल सात लोग एम्स में भर्ती

सभी घायलों को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। इनमें से दिनेश राजपूत को आईसीयू में भर्ती किया गया है, जिसके पेट में सरिया घुस जाने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

READ MORE : CG News : पंचम अनुसूची क्षेत्र में पैरामेडिकल शिक्षा का फर्जीवाड़ा, सरगुजा संघर्ष समिति ने उठाई सख्त कार्रवाई की मांग

अन्य घायलों का विवरण:

  • अवध नारायण और प्रिंस मालवीय: सिर और पैरों में गहरी चोटें आईं।
  • देवी सिंह: हाथ की कलाई टूट गई।
  • ढाबा कर्मी: प्रियांशु चौकसे, किशोर चौकसे और सनी चौकसे भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने दर्ज की ‘काउंटर FIR’

मामले की गंभीरता को देखते हुए कटारा हिल्स पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) सहित अन्य गंभीर धाराओं में काउंटर FIR दर्ज की है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *