Sunday, August 23, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Crime Update: महिला अपराध पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शादी...

Raigarh Crime Update: महिला अपराध पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी तमनार में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गौरी शंकर गुप्ता/रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह के कड़े दिशा-निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों पर रायगढ़ पुलिस द्वारा संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ त्वरित कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना तमनार पुलिस ने एक युवती से दुष्कर्म की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए आरोपी दीपक तिग्गा (31 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

शादी का वादा कर पहली बार 2017 में बनाया संबंध

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती ने तमनार थाने में उपस्थित होकर न्याय के लिए एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया था। थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव द्वारा संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़िता का एक महिला पुलिस अधिकारी से विस्तृत बयान कराया गया। युवती ने अपने बयान में बताया कि वह आरोपी दीपक तिग्गा को लंबे समय से जानती थी। वर्ष 2017 में आरोपी ने उसके सामने प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का पक्का वादा किया था। इसके बाद फरवरी 2017 में जब घर पर पीड़िता के माता-पिता नहीं थे, तब आरोपी ने पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया।

दबाव बनाने पर शादी करने से साफ मुकरा आरोपी

पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस पहली घटना के बाद से ही आरोपी लगातार शादी करने का झूठा झांसा देता रहा और पिछले कई वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। हाल ही में जब पीड़िता ने आरोपी दीपक तिग्गा पर सामाजिक रूप से शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपनी बात से पूरी तरह पलट गया और उसने युवती को अपनी पत्नी के रूप में साथ रखने से साफ इंकार कर दिया। इसके विपरीत आरोपी द्वारा धोखा दिए जाने पर पीड़िता ने कानून का सहारा लेने का फैसला किया।

CG Raigarh News: धरमजयगढ़ के पेट्रोल पंप पर डीजल वितरण को लेकर विवाद, उपभोक्ताओं ने लगाए भेदभाव के आरोप

नए कानून की धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज

पीड़िता की लिखित शिकायत और प्राथमिक बयानों के आधार पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपराध क्रमांक 107/2026 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला पंजीकृत कर तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष पुलिस टीम रवाना की गई। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को उसके ठिकाने से घेराबंदी कर हिरासत में लिया और गिरफ्तार कर लिया।

अपराधियों के खिलाफ जारी रहेगी सख्त कार्रवाई: एसएसपी

इस सफल कार्रवाई के बाद रायगढ़ के एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने समाज और अपराधियों को एक कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि महिला संबंधी अपराधों में रायगढ़ पुलिस पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता से कार्य कर रही है। महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी ताकि समाज में कानून का डर बना रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here