Conversion : धर्मांतरित व्यक्ति का शव दफनाने को लेकर विवाद, गांव में तनाव; परिजन ने थाने में छोड़ा शव

VIKASH KHALKHO

Conversion : कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोड़ेकुर्सी थाना क्षेत्र में एक धर्मांतरित (Convert) व्यक्ति के अंतिम संस्कार को लेकर गांव में गंभीर विवाद उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों के कड़े विरोध के बाद मृतक के परिजन शव को कोड़ेकुर्सी थाने में छोड़कर चले गए हैं। गांव में दो पक्षों के बीच भारी तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Read More : IND vs AUS 4th T20 : ऑस्‍ट्रेलिया का ‘सूर्या ब्रिगेड’ के सामने सरेंडर, टीम इंडिया 48 रनों से जीता, 2-1 की अजेय बढ़त

Conversion 
पूरा मामला कोड़ेकुर्सी गांव का है। जानकारी के अनुसार, कोड़ेकुर्सी निवासी मनीष निषाद की बीमारी के चलते 4 नवंबर की शाम मौत हो गई थी। मृतक के परिजन शव को गृह ग्राम कोड़ेकुर्सी लेकर आए और अंतिम संस्कार (दफनाने) की प्रक्रिया शुरू की। तभी गांव के आदिवासी समाज और सनातन धर्म के लोगों ने इसका कड़ा विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीणों का स्पष्ट कहना है कि वे गांव की सीमा में किसी भी धर्मांतरित व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार नहीं करने देंगे।

ग्रामीणों के विरोध के बाद परिजन शव दफनाने को लेकर पुलिस के पास पहुँचे। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन गांव वाले अपनी बात पर अड़े रहे और शव को दफनाने नहीं दिया। इसके बाद, मृतक के परिजन और ईसाई समुदाय के लोगों ने विरोध जताते हुए शव को कोड़ेकुर्सी थाने में ही छोड़ दिया और वहाँ से चले गए। पुलिस ने शव को कोड़ेकुर्सी अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है।

Read More : CG Police Transfer: कई थाना प्रभारियों के हुए तबादले, देखिए किसे कहां भेजा गया, पूरी सूची जारी

Conversion 
आज (6 नवंबर 2025) सुबह 11 बजे से ही बड़ी संख्या में मसीह समाज के लोग कोड़ेकुर्सी थाना पहुँच गए और दोपहर लगभग 2 बजे तक थाने के सामने डटे रहे। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश श्रीमाल और भानुप्रतापपुर के एसडीएम ने मसीह समाज के प्रतिनिधियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया।

प्रशासन ने वैकल्पिक रूप से शव का अंतिम संस्कार चारामा के मसीह समाज के कब्रिस्तान में करवाने का प्रस्ताव भी रखा, परंतु मसीह समाज के प्रतिनिधि अपनी जिद पर अड़े रहे। उनका कहना है कि वे अंतिम संस्कार इसी गांव में ही करेंगे, अन्यथा शव पुलिस थाने में ही रहेगा।

Conversion
शाम 6 बजे तक शव पुलिस की कस्टडी में ही है। थाने के बाहर बड़ी संख्या में मसीही समाज और दूसरी ओर आदिवासी एवं सनातन धर्म के लोग मौजूद हैं। दोनों समाज अपनी-अपनी माँगों पर डटे हुए हैं, जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। किसी भी अप्रिय विवाद की स्थिति को टालने के लिए प्रशासन ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। प्रशासन अब तक इस विवाद पर कोई अंतिम निर्णय नहीं ले पाया है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *