Jabalpur Breaking: भाजपा के पूर्व मंत्री को जान से मारने की धमकी, पहचान करने और कॉल की जांच में जुटी पुलिस

Sanjay Sahu

Jabalpur Breaking: जबलपुर। भाजपा के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।

Jabalpur Breaking: घटना के बाद पूर्व मंत्री ने मामले की जानकारी गोरखपुर थाना प्रभारी (TI) और पुलिस अधीक्षक (SP) को दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Jabalpur Breaking: पुलिस अज्ञात आरोपी की पहचान करने और कॉल की जांच में जुटी हुई है। वहीं हरेंद्रजीत सिंह बब्बू ने आरोप लगाया है कि चुनाव नजदीक आते ही उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है. पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी का पता लगाया जाएगा।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *