CG NEWS :घरघोड़ा: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर “एक विश्व, एक स्वास्थ्य” थीम पर सामूहिक योगाभ्यास, छात्रों और कर्मचारियों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS :घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग रायपुर के आदेशानुसार, शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के कार्यक्रम समन्वयक (रासेयो) डॉ सुशील कुमार एक्का एवं भोज राम पटेल जिला संगठक (रासेयो) शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ के निर्देशन तथा महाविद्यालय शासी निकाय समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार पड़ा के संरक्षण में एवं संस्था के प्राचार्य डॉ जगदीश तिर्की के मर्गदर्शन तथा एस एल साहू कार्यक्रम अधिकारी (रासेयो) के कुशल नेतृत्व में अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पतंजलि स्टोर घरघोड़ा के संचालक चंद्रिका बेहरा के सानिध्य में 21 जून को डॉ भंवर सिंह पोर्ते कला,विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय घरघोड़ा में सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया गया।

CG NEWS :“एक विश्व एक स्वास्थ्य के लिए योग ” की थीम पर योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्याम,योग एवं प्राणायाम कर शारीरिक एवं मानसिक थकान को दूर करने एवं एकाग्रता को बढ़ाने के लिए योगाभ्यास किया गया। संस्था के प्राचार्य द्वारा योग के महत्व को बताए एवं इसे हमे अपने जीवन में आत्मसात करने तथा प्रतिदिन योग प्राणायाम करने हेतु प्रेरित किए एवं एस एल साहू (कार्यक्रम अधिकारी द्वारा सभी छात्रों को स्वास्थ्य काया और निर्मल मन के लिए योग करने एवं सही खान पान अपनाने हेतु प्रेरित किए।इस कार्यक्रम में महाविद्यालय कर्मचारीयों में अजय कुमार मिश्रा,रामप्यारे सूर्यवंशी,अभिषेक कुजूर,दुर्गेश कुमार स्वर्णकार,दीपक सिंह ठाकुर,मोनिका लकड़ा,पद्मिनी भोय,तारा गुप्ता, नयना टोप्पो, आसमति,संगीता एवं छात्रों में वर्षा पटेल, नुकीता पटेल,हीरामती पटेल,अनुसुइया राठिया आदि की उपस्थिति सराहनीय रहा। समिति के सदस्य विजय डनसेना ने इस तरह के आयोजन के लिए तथा योग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए पूरे महाविद्यालय परिवार को धन्यवाद प्रेषित किए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *