CG Rain Alert : छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटे के भीतर झमाझम बारिश का अलर्ट जारी…..

Parivesh

रायपुर। CG Rain Alert : मौसम विभाग ने रविवार दोपहर से अगले तीन घंटों तक सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर संभाग के 18 जिलों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी जारी की है। यलो अलर्ट वाले जिले हैं—सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने तथा कुछ स्थानों पर भारी बौछार पड़ने की आशंका है।

 CG Rain Alert : मौसमी प्रणाली क्या कहती है?
विज्ञानी एच.पी. चंद्रा के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम बिहार पर बना निम्न दाब क्षेत्र और उससे जुड़ा 7.6 किमी ऊंचा चक्रीय परिसंचरण, साथ ही बांग्लादेश से दक्षिण गुजरात व मध्य पाकिस्तान से मेघालय तक दो द्रोणिकाएं सक्रिय हैं। इनसे अतिरिक्त नमी आ रही है, जिसके कारण तीन दिन बाद मानसून के फिर से जोर पकड़ने के संकेत हैं।

शनिवार को सरगुजा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक तापमान 37.4 °C माना में और न्यूनतम 22 °C पेण्ड्रारोड में रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अनावश्यक सफर से बचें, पेड़-खंभों के नीचे ठहरने से परहेज करें और अलर्ट के दौरान खुले मैदान में मोबाइल या धातु उपकरण के इस्तेमाल से बचें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *