Chhattisgarh : 427 स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक…सीएम साय ने दी बधाई…

Parivesh

रायपुर। छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य सेवाओं ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। प्रदेश के 427 से ज्यादा स्वास्थ्य सेवा केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) से सम्मानित किया गया है। यह न सिर्फ राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसे का संकेत है, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती का प्रमाण भी है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्थानों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह सफलता छत्तीसगढ़ के लोगों को बेहतर इलाज और सुविधा देने की दिशा में एक मजबूत कदम है।

राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलना दिखाता है कि प्रदेश में अस्पतालों की सेवा, साफ-सफाई, मरीजों की देखभाल और व्यवस्था अब तय मानकों के अनुरूप हो रही है।

सरकारी अस्पतालों को लेकर जो नकारात्मक धारणा पहले बनी हुई थी, उसे तोड़ते हुए ये प्रमाण पत्र प्रदेश की नई स्वास्थ्य सोच को दर्शाते हैं। सरकार का लक्ष्य अब और ज्यादा स्वास्थ्य केंद्रों को गुणवत्ता मानकों पर खरा उतारने का है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *