Revision of Electoral Rolls : मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दी विस्तृत जानकारी

VIKASH KHALKHO

Revision of Electoral Rolls : जीतू गुप्ता/बेमेतरा : भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा 27 अक्टूबर 2025 को घोषित मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (स्पेशल इंटेंसिव रेविशन – एसआईआर ) के दूसरे चरण के संबंध में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने जिला कार्यालय बेमेतरा में पत्रकारवार्ता आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी।मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने दी विस्तृत जानकारी, मीडिया प्रतिनिधियों से की चर्चा।

कलेक्टर शर्मा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और अद्यतनता लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। इस अभियान के माध्यम से पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने, त्रुटियाँ सुधारने और मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने का कार्य किया जाएगा।

READ MORE : Bacheli News : सौम्या सुप्रीम स्टाइल फैशन शो सीजन-1 का धमाकेदार आगाज़, सेलिब्रिटी शहरीश अली ने की जमकर तारीफ

निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा
मुद्रण एवं प्रशिक्षण कार्य: 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2025 तक, घर-घर गणना एवं फील्ड वेरिफिकेशन: 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक, ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन: 9 दिसंबर 2025, दावे एवं आपत्तियों की अवधि: 9 दिसंबर 2025 से 8 जनवरी 2026 तक, सत्यापन एवं सुनवाई चरण: 9 दिसंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक, अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा। शर्मा ने बताया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 326 के अनुसार, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक भारतीय नागरिक, जो संबंधित क्षेत्र का सामान्य निवासी है, उसे मतदाता के रूप में पंजीकृत होने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया से नागरिकों को लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का अवसर मिलता है।

Revision of Electoral Rolls : कलेक्टर ने यह भी उल्लेख किया कि इतने व्यापक स्तर पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम लगभग दो दशक बाद आयोजित किया जा रहा है — पिछला ऐसा अभियान वर्ष 2002 से 2004 के बीच हुआ था, जबकि छत्तीसगढ़ में यह कार्य 2003 में पूर्ण किया गया था।
उन्होंने राजनीतिक दलों और मीडिया से अपील की कि वे अपने-अपने स्तर पर जागरूकता बढ़ाएं ताकि पात्र नागरिक मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य सुनिश्चित करें।

READ MORE : CG Foundation Day : छत्तीसगढ़ दिवस पर श्रद्धा और सेवा भाव से हुआ गौ पूजन समारोह

कलेक्टर ने कहा, “हर मत की कीमत होती है। यह हमारा सामूहिक दायित्व है कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से बाहर न रह जाए। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर दीप्ति वर्मा, निर्वाचन शाखा के अधिकारीगण तथा पत्रकार साथी उपस्थित थे । कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी, सुव्यवस्थित और समयबद्ध रूप से संपन्न हो, ताकि आगामी चुनाव के लिए मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं अद्यतन रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *