Sunday, May 17, 2026
31.1 C
Raipur

Bacheli News : सौम्या सुप्रीम स्टाइल फैशन शो सीजन-1 का धमाकेदार आगाज़, सेलिब्रिटी शहरीश अली ने की जमकर तारीफ

Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली – बैलाडीला : बचेली – सौम्या सुप्रीम स्टाइल फैशन शो सीजन-1 का भव्य शुभारंभ बचेली में हुआ। रैंप वॉक पर पहली बार पारंपरिक परिधानों और आधुनिक फैशन का शानदार संगम देखने को मिला।

 

Bacheli News : कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं टीवी एक्ट्रेस शहरीश अली, जिन्होंने दिया और बाती हम तथा गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में काम किया है साथ ही छत्तीसगढ़ फ़िल्म के लोकप्रिय कलाकार विवेक चंद्रा भी अतिथि के रूप में शामिल हुए । निर्णायकों के रूप में रायपुर से मिसेज इंडिया 2021 मीना शाक्या, मिसेज छत्तीसगढ़ 2024 कविता शर्मा और लोकप्रिय गायक दिव्य भूषण निर्मलकर शामिल हुए।

Bacheli News : वहीं  मॉडल्स और कलाकारों को रायपुर के रैम्पवॉक ट्रेनर आदित्य पात्रे ने 4 दिनों तक प्रशिक्षित किया और अपना बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया वहीं मंच का कुशल संचालन मिसेज इंडिया रनर अप 2025 श्रीमती अभिलाषा झा और प्रकाश विद्यालय के शिक्षक सुरेश सोनानी ने किया । सुषमा साहू, बिट्टू दास, रत्ना सिंह, प्रिया कर्मकार ने प्रतिभागियों और अतिथि कलाकारो का खूबसूरती से मेकअप किया ।

Bacheli News : शो को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा — पास के लिए अफरातफरी मच गई थी। आयोजक जितेंद्र चौधरी एवं सीमा साहू ने दर्शकों की सुविधा के लिए कार्यक्रम का यूट्यूब चैनल पर लाइव प्रसारण कराया, जिसे लगभग 07 हजार से अधिक दर्शकों ने अपने घरों में देखा।

विभिन्न वर्ग के आकर्षक प्रतियोगिता परिणाम
लिटल चार्मिंग गर्ल जूनियर
1 कृति अन्वेषा देवांगन
2 दिव्यांशी सिंह भदौरिया
3 पूर्वी शर्मा

लिटिल चार्मिंग बॉय जूनियर
1 मोहम्मद आरिज़
2 रेयन चौधरी

चार्मिंग गर्ल सीनियर अवार्ड
1 काव्य सोनी
2  अंकिता बनर्जी
3 आंशिक गुप्ता

चार्मिंग बॉय सीनियर अवार्ड
1 मोहम्मद अशहर अंसारी

मिस फैशन आइकॉन
1 अनन्या दत्ता
2 पल्लवी कांगे
3 अवंतिका बनर्जी

मिसेज ग्लैमरस अवार्ड
1 गीतांजलि पाटीदार
2 निहारिका चेरियन
3 झील सिंह

परफेक्ट रैंप पेयर अवार्ड
1 नीलिमा कांगे – खेमे
2 नेहा चौहान -चाहत वर्मा
3 किरण मंडल – शिला बनिक

डुएट सिंगर एवार्ड

1 रीना साहू – संतीश देवांगन
2 मधुनाथ ध्रुव – गौरी शुक्ला
3  में संयुक्त रूप से
संजय सरकार – भावना
चेतन कश्यप – रीमा

इसके अलावा, 48 वर्षीय ग्रेसी बारसा और मात्र 5 वर्षीय प्रिशा केशरवानी को शहरीश अली ने ‘आउटस्टैंडिंग अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया, जो आयोजन का सबसे भावुक पल साबित हुआ।

शहरीश अली बोलीं – “बचेली मिनी इंडिया है”

 

 

सेलिब्रिटी शहरीश अली ने कहा — “मैंने कई बड़े शो में हिस्सा लिया है, लेकिन यहां के लोगों का अपनापन और आयोजन की शानदार व्यवस्था देखकर दिल खुश हो गया। यहां की संस्कृति, लोग और दर्शक बेहद प्यारे हैं। जब मेरे मैनेजर ने बताया कि शो दंतेवाड़ा जिले में है, तो परिवार ने पहले मना किया था। लेकिन यहां आने के बाद महसूस हुआ कि यह जगह बहुत सुरक्षित है और यहां के लोगों का दिल पहाड़ी झरनों जैसा साफ है। बचेली सच में मिनी इंडिया है, जहां सभी धर्मों और प्रांतों के लोग मिलजुलकर रहते हैं। मैं यहां बार-बार आना चाहूंगी।”

 

 


उन्होंने आगे कहा —“आज डिजिटल युग में प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन देना बहुत आसान है। बस जरूरत है समझदारी की, ताकि फिल्म इंडस्ट्री में गलत लोगों के जाल में न फंसें। हर क्षेत्र में धोखाधड़ी बढ़ी है, इसलिए सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी है।”

 

 


Bacheli News : सफलता की नई मिसाल

Bacheli News : सौम्या सुप्रीम स्टाइल फैशन शो सीजन-1 ने बचेली में फैशन और संस्कृति का शानदार संगम प्रस्तुत किया। पहले ही आयोजन में मिली भारी सफलता ने साबित कर दिया कि दंतेवाड़ा जिला अब फैशन और कला के क्षेत्र में भी नई ऊंचाइयों को छूने को तैयार है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories