Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Ambikapur Crime News: लिव-इन पार्टनर की घर में मिली खून से लथपथ...

Ambikapur Crime News: लिव-इन पार्टनर की घर में मिली खून से लथपथ लाश, प्रेमिका ने भी गला काटकर की आत्महत्या की कोशिश

Ambikapur Crime News
Ambikapur Crime News

Ambikapur Crime News: अंबिकापुर। शहर के सुभाष नगर इलाके में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे एक युवक की घर में खून से लथपथ लाश मिली। घटना के बाद उसके साथ रह रही प्रेमिका ने भी अपना गला काटकर जान देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।

मृतक की पहचान मोहन पैकरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मोहन पिछले करीब 10 वर्षों से अपनी प्रेमिका के साथ किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार को घर में दोनों गंभीर हालत में मिले। मोहन की मौत हो चुकी थी, जबकि उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल थी।

अस्पताल में भर्ती प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि उसके प्रेमी ने पहले खुद अपना गला काटा था। उसे खून से लथपथ देखकर उसने भी अपना गला काट लिया। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Ambikapur Crime News: घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घर के दरवाजे के पास युवक का खून से लथपथ शव मिला। घटनास्थल की दीवार पर भी खून के निशान पाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए।

Ambikapur Crime News: पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल घटना के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस प्रेमिका के बयान, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here