Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE: प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से की ‘दिल की बात’, वाराणसी में भी बनेगा बाल हृदय अस्पताल

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE

Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE: रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत महोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। इस अवसर पर वे नवा रायपुर में नए विधानसभा भवन का उद्घाटन करेंगे और 14,260 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे।

Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE: प्रधानमंत्री मोदी सुबह 9:22 बजे विशेष विमान से तय समय से पहले माना एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से वे 64 गाड़ियों के काफिले के साथ सत्य साईं संजीवनी हृदय अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने बच्चों के साथ ‘दिल की बात’ कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

 

 

Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE: नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हृदय अस्पताल में प्रधानमंत्री का पारंपरिक नृत्य के साथ स्वागत किया गया। अस्पताल में पिछले 13 सालों से बच्चों के हृदय रोग का नि:शुल्क इलाज किया जा रहा है। अब तक यहां 20 हजार से अधिक सफल सर्जरी और डेढ़ लाख से ज्यादा ओपीडी की जा चुकी हैं। प्रधानमंत्री ने अस्पताल में सर्जरी करा चुके बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत की।

 

READ MORE: PM Modi Raipur visit : छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: रायपुर पहुंचे PM मोदी, पद्म विभूषण तीजन बाई के परिवार से की बात, देखें मिनट टू मिनट शेड्यूल

 

Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE: बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने बच्चों से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं। कोरबा की एक बच्ची ने कहा कि वह डॉक्टर बनकर बच्चों को नया जीवन देना चाहती है। इस पर प्रधानमंत्री ने उसकी सराहना की और कहा कि ऐसे संकल्प देश को नई दिशा देंगे।

Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE: प्रधानमंत्री मोदी श्री सत्य साईं अस्पताल से प्रभावित होकर वाराणसी में भी ऐसा ही बाल हृदय अस्पताल बनाने का एलान किया। उन्होंने अस्पताल में जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की सराहना की और लोगों से पानी बचाने का संदेश दिया।

Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE: रायपुर पहुंचने पर प्रधानमंत्री ने पद्म विभूषण तीजन बाई और पद्म भूषण लेखक विनोद कुमार शुक्ल का हालचाल भी जाना। एयरपोर्ट से अस्पताल जाते समय स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया।

Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE: कार्यक्रम के अगले चरण में प्रधानमंत्री सुबह 10:45 बजे ब्रह्माकुमारी संगठन के ‘शांति शिखर’ भवन का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11:45 बजे वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन करेंगे और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। दोपहर 1:30 बजे वे शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे, और 2:30 बजे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

Chhattisgarh Rajat Mahotsav LIVE: स्थापना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने एक्स पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि छत्तीसगढ़ प्रकृति, संस्कृति और प्रगति का प्रतीक बनकर विकसित भारत के विजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *