CG Accident News : बड़ा दर्दनाक हादसा : भारतीय सेना के 2 जवान समेत 5 लोगों की मौत, दोस्त की बारात से लौटते वक्त हुआ हादसा

Sanjay Sahu
CG Accident News

CG Accident News :जांजगीर-चांपा जिले में नेशनल हाईवे 49 पर सुकली के पास देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच जोरदार टक्कर में कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों में दो भारतीय सेना के जवान भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग बारात में शामिल होकर नवागढ़ लौट रहे थे। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

CG Accident News :हादसा मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1 बजे हुआ। बताया गया कि रायगढ़ की ओर बिलासपुर जा रहा ट्रक और जांजगीर से नवागढ़ की तरफ जा रही कार आमने-सामने भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का एक हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

CG Accident News :मृतकों की पहचान विश्वनाथ देवांगन, पोमेश्वर जलतारे, भूपेंद्र साहू, कमलनयन साहू और राजेंद्र कश्यप के रूप में हुई है। सभी नवागढ़ के शांति नगर के निवासी थे। हादसे में घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है।

CG Accident News :जानकारी यह भी मिली है कि मृतकों में शामिल सेना के जवान राजेंद्र कश्यप और पोमेश्वर जलतारे छुट्टी पर घर आए हुए थे। राजेंद्र कश्यप की आठ दिन पहले ही शादी हुई थी। सभी लोग दोस्त की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे, तभी यह भीषण हादसा हो गया।

 

सभी मृतक नवागढ़ निवासी शादी बारात से लौट रहे थे वापस

1-विश्वनाथ देवागन पिता सुखरु देवागन उम्र 43 वर्ष
2- राजेंद्र कश्यप पिता कोमल कश्यप उम्र 27 साल (आर्मी जवान)
3- पोमेश्वर जलतारे पिता पुरषोतम जलतारे उम्र 33 वर्ष (आर्मी जवान)
4- भूपेंद्र साहू पिता रेशम साहू 40 साल
5- कमलनयन साहू पिता रामचरण साहू उम्र 22साल

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *