IPL 2026 : आज वैभव बनाम मिचेल स्टार्क! जानें कौन किसके लिए है खतरा…जयपुर में गरजेगा बल्ला या चलेगी स्टार्क की रफ्तार?

Rahul Goshwami
वैभव-मिचेल स्टार्क

जयपुर :  आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने होंगी, लेकिन इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क की भिड़ंत मानी जा रही है. दोनों खिलाड़ी पहली बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगे.

वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन मचाई धूम

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित किया है. उन्होंने अब तक खेले 9 मुकाबलों में 400 रन बनाए हैं. खास बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 238.09 का रहा है, जो इस सीजन के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में उन्हें शामिल करता है.

वैभव ने इस दौरान 1 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 34 चौके और 37 छक्के निकल चुके हैं. वह शुरुआती गेंद से बड़े शॉट खेलने के लिए जाने जा रहे हैं और कई दिग्गज गेंदबाजों पर दबाव बना चुके हैं.
Read more : IPL 2026 : गुजरात टाइटंस की दमदार जीत, RCB को 4 विकेट से हराया

स्टार्क की रफ्तार और अनुभव बनेगा बड़ा हथियार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए राहत की खबर यह है कि मिचेल स्टार्क चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं. स्टार्क अपनी तेज गति, स्विंग और सटीक यॉर्कर के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं. बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार माना जाता है.

स्टार्क अब तक 158 टी20 मैचों में 217 विकेट हासिल कर चुके हैं. इनमें 70 विकेट उन्होंने बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ लिए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 7.44 का है, जो उनकी घातक गेंदबाजी को दर्शाता है.

जयपुर में देखने को मिल सकती है रोमांचक जंग

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन में पहली गेंद से आक्रामक खेलने के लिए चर्चा में रहे हैं. दूसरी ओर स्टार्क शुरुआती ओवरों में विकेट निकालने में माहिर हैं. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों की भिड़ंत मैच का सबसे बड़ा मोमेंट बन सकती है.

फैंस को उम्मीद है कि जयपुर में छक्कों और तेज गेंदबाजी का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा. अगर वैभव स्टार्क के खिलाफ भी उसी अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, तो यह मुकाबला IPL 2026 के सबसे यादगार पलों में शामिल हो सकता है.

राजस्थान और दिल्ली के लिए अहम मुकाबला

पॉइंट्स टेबल की स्थिति को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ की दौड़ मजबूत करना चाहेगी, जबकि दिल्ली कैपिटल्स वापसी की उम्मीद लेकर मैदान में उतरेगी. ऐसे में मुकाबले का दबाव भी खिलाड़ियों पर साफ नजर आएगा.

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *