IPL 2026 : गुजरात टाइटंस की दमदार जीत, RCB को 4 विकेट से हराया

Rahul Goshwami

अहमदाबाद :   इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 4 विकेट से हरा दिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने हर विभाग में दमदार खेल दिखाया और सीजन की अपनी पांचवीं जीत दर्ज की। वहीं, RCB को इस सीजन तीसरी हार का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी में लड़खड़ाई RCB

टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। बेंगलुरु की टीम 19.2 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और लगातार विकेट गिरने से बड़ा स्कोर खड़ा नहीं हो सका।

देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए, जबकि बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार भी टीम को मजबूत स्थिति में नहीं पहुंचा सके।
Read more : IPL 2026-RR vs DC: जयपुर में होगी रोमांचक भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड पर सबकी नजर

गुजरात के गेंदबाजों ने दिखाया दम

गुजरात की तरफ से अरशद खान सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 विकेट लेकर RCB की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। वहीं राशिद खान और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा को भी एक-एक सफलता मिली।गुजरात के गेंदबाजों ने शुरुआत से दबाव बनाए रखा, जिसकी वजह से RCB कभी तेजी से रन नहीं बना सकी।

शुभमन गिल ने खेली कप्तानी पारी

156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत भी सामान्य रही, लेकिन कप्तान शुभमन गिल ने जिम्मेदारी संभालते हुए 43 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। जोस बटलर ने 39 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।हालांकि बीच में गुजरात ने कुछ विकेट जल्दी गंवाए, लेकिन अंत में राशिद खान ने चौका लगाकर टीम को 15.5 ओवर में जीत दिला दी।

भुवनेश्वर कुमार बने पर्पल कैप होल्डर

RCB की तरफ से अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन जैसे अहम बल्लेबाजों को आउट किया। इस प्रदर्शन के साथ वह IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए और पर्पल कैप अपने नाम कर ली।

पॉइंट्स टेबल में क्या बदला?

इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस के 10 अंक हो गए हैं और टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। IPL 2026 का प्लेऑफ मुकाबला अब और भी रोमांचक होता जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *