Friday, May 1, 2026
30.1 C
Raipur

आम आदमी की जेब में फिर से डाका! आज से महंगा हुआ LPG सिलेंडर, देशभर में लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली : देशभर में 1 मई 2026 से गैस सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं। सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों की लागत बढ़ने वाली है।

नई दरों के मुताबिक 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में एकमुश्त करीब 993 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बाद दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सहित कई बड़े शहरों में कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3000 रुपये के पार पहुंच गया है।हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर 3071 रुपये के पार

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर ₹3071.50 हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹2078.50 थी।यानी उपभोक्ताओं को अब एक सिलेंडर पर करीब ₹993 ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं घरेलू LPG सिलेंडर अभी भी ₹913 में उपलब्ध रहेगा।

मुंबई-कोलकाता समेत कई शहरों में बढ़े दाम

कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए रेट देशभर में लागू हो चुके हैं।

प्रमुख शहरों में नए दाम:

  • मुंबई: ₹3024
  • कोलकाता: ₹3202
  • चेन्नई: ₹3237
  • आगरा: ₹3125.50
  • लखनऊ: ₹3194
  • गोरखपुर: ₹3255.50

इस बढ़ोतरी के बाद छोटे व्यापारियों और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर

विशेषज्ञों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव है।

वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण ऊर्जा उत्पादों की लागत बढ़ रही है, जिसका असर भारत में LPG कीमतों पर भी दिखाई दे रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

पाकिस्तान का गजब तमाशा! खुद के स्कूल-यूनिवर्सिटी के पते नहीं… जामिया पर बांट रहे फ़ोकट ज्ञान

नई दिल्ली : दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय...

IPL 2026 : गुजरात टाइटंस की दमदार जीत, RCB को 4 विकेट से हराया

अहमदाबाद :   इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस...

Related Articles

Popular Categories