Bilaspur Police Transfer: SSP ने जारी किया तबादला आदेश, ASI समेत 16 पुलिसकर्मियों को किया इधर से उधर

Sanjay Sahu
Bilaspur Police Transfer

Bilaspur Police Transfer: बिलासपुर। जिले में पुलिस प्रशासन में फेरबदल करते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के तहत ASI, प्रधान आरक्षक, आरक्षक और महिला आरक्षक समेत 16 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं। इनमें शहर के दो और ग्रामीण क्षेत्र के एक थाने के प्रभारी भी शामिल हैं। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक ASI प्रतीम सिंह को पुलिस लाइन से थाना कोनी भेजा गया है। प्रधान आरक्षक तेज कुमार रात्रे का थाना सिविल लाइन से थाना कोनी तबादला किया गया है। आरक्षक बसंत कुमार भारद्वाज को थाना पचपेड़ी से पुलिस लाइन, विद्या सागर खटकर को पचपेड़ी से थाना कोटा और कृष्ण कुमार महिलांगे को पचपेड़ी से थाना तोरवा पदस्थ किया गया है।

इसी तरह आरक्षक सतीश कुमार को पचपेड़ी से थाना तारबाहर, ज्वाला सिंह सोनी को थाना कोटा से पचपेड़ी और मनमोहन कौशले को थाना कोटा से थाना तोरवा भेजा गया है।

आरक्षक महेन्द्र कुमार रजवाड़े का थाना तोरवा से कोटा, नीरज कुमार पोर्ते का रक्षित केंद्र से पचपेड़ी और तोमर सिंह का थाना तारबाहर से पचपेड़ी तबादला किया गया है। आरक्षक मुकेश कुमार राय को थाना तोरवा से पचपेड़ी भेजा गया है।

Bilaspur Police Transfer: इसके अलावा आरक्षक मनोज कुमार सिंह और आरक्षक क्रमांक 280 मुकेश सिंह को रक्षित केंद्र से थाना कोनी पदस्थ किया गया है। महिला आरक्षक माधुरी सिंह श्याम को चौकी जूनापारा से महिला थाना तथा महिला आरक्षक सीता साहू को महिला थाना से चौकी जूनापारा भेजा गया है। पुलिस प्रशासन ने सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को आदेश का पालन करते हुए नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *