Dhamtari Ganesh Pandal Theft: धमतरी में आस्था पर डाका: 4 गणेश पंडालों में चोरी, दानपेटी और पूजा सामग्री ले उड़े चोर

VIKASH KHALKHO

धमतरी। Nishaanebaz.com-Dhamtari Ganesh Pandal Theft: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में जहां एक ओर गणेश उत्सव की धूम है और श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों के साथ भक्ति में लीन हैं, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों और चोरों ने आस्था के इस महापर्व में खलल डाल दिया है। शहर के अलग-अलग चार गणेश पंडालों में चोरी की बड़ी वारदातें सामने आई हैं। हैरानी की बात यह है कि ये चारों घटनाएं कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले प्रमुख वार्डों में घटी हैं, जिससे पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरी की पहली वारदात लालबगीचा वार्ड स्थित गणेश पंडाल में हुई, जहां चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखे नगदी पर हाथ साफ कर दिया। इतना ही नहीं, चोर वहां रखी पूजा की तांबे व कांच की थालियां तथा फूल भी ले उड़े। दूसरी वारदात बम्बलई वार्ड के पंडाल में सामने आई, जहां से चोर तांबे का लोटा और आरती का अन्य सामान चुरा ले गए। वहीं तीसरी घटना बालक चौक पीढ़ी नाला के पास स्थित पंडाल में घटित हुई, जहां भक्तों की आस्था पर डाका डालते हुए चोरों ने पूजा सामग्री पार कर दी।

Read More : Rahul Gandhi Indore Speech: ‘सिस्टम को स्टूडेंट से खतरा’, इंदौर में राहुल गांधी का मोदी सरकार पर तीखा प्रहार

गणेश उत्सव के दौरान एक ही रात में चार पंडालों को निशाना बनाए जाने के बाद गणेश उत्सव समितियों के सदस्यों और स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश और भय का माहौल व्याप्त है। दिन-रात भगवान गणेश की निस्वार्थ सेवा में जुटे समिति के कार्यकर्ता अब खुद को और पंडाल की संपत्तियों को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि जब उत्सव के माहौल में भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों के घरों की सुरक्षा पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

Read More : MP Community Service Guidelines: मध्य प्रदेश में छोटे अपराधों पर नहीं होगी जेल, लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ गाइडलाइन

घटना की सूचना मिलने के बाद धमतरी कोतवाली थाना पुलिस ने सभी स्थानों का मौका मुआयना किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने गश्त बढ़ाने का आश्वासन देते हुए दावा किया है कि जल्द ही चोरी में शामिल गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *