Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Amit Shah Instagram Controversy: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाली पोस्ट वायरल,...

Amit Shah Instagram Controversy: अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाली पोस्ट वायरल, रायपुर में FIR; ‘मोटू-पतलू’ Instagram अकाउंट संचालक की तलाश

Amit Shah Instagram Controversy
Amit Shah Instagram Controversy

Amit Shah Instagram Controversy: रायपुर। सोशल मीडिया पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत छत्तीसगढ़ के कुछ अधिकारियों और अन्य लोगों के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक एवं भ्रामक पोस्ट शेयर करने का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद रायपुर के सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शिकायतकर्ता अमन यादव, निवासी श्याम नगर तेलीबांधा, ने पुलिस को बताया कि Instagram पर cg_motu_patlu_18 और cg_motu_patlu_1257 नाम के अकाउंट से लगातार आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं।

Amit Shah Instagram Controversy: आरोप है कि इन पोस्ट में छत्तीसगढ़ की जनता, समाज और प्रशासन से जुड़े लोगों के खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया गया। शिकायत के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कुछ अधिकारियों से संबंधित वीडियो भी इन अकाउंट से शेयर कर उन पर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं।

Amit Shah Instagram Controversy: गलत और भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो के जरिए संबंधित लोगों की छवि खराब करने के साथ ही उनके बारे में गलत या भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। अमन यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा कि किसी व्यक्ति की आलोचना करना अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के दायरे में आता है, लेकिन जानबूझकर झूठी, भ्रामक, अश्लील या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट कर किसी की छवि प्रभावित करना अलग मामला है। उन्होंने दोनों Instagram अकाउंट की जांच कर उनके संचालकों की पहचान करने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की है।

अकाउंट संचालकों की पहचान में जुटी पुलिस

Amit Shah Instagram Controversy: सिविल लाइन थाना प्रभारी यामन देवांगन ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर सोशल मीडिया अकाउंट की गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस पोस्ट और वीडियो की सामग्री के साथ ही अकाउंट संचालकों की पहचान और पोस्ट के प्रसार से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here