Kailash Vijayvargiya Rahul Gandhi Attack: दिल्ली में नहीं चला राहुल का जादू, इंदौर में क्या चलेगा: कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा हमला

VIKASH KHALKHO

इंदौर। Nishaanebaz.com-Kailash Vijayvargiya Rahul Gandhi Attack: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव के नतीजे सामने आने और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की शानदार जीत के बाद मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। इंदौर में आयोजित राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर तंज कसते हुए विजयवर्गीय ने कहा कि जब देश की राजधानी दिल्ली में ही राहुल गांधी का कोई असर नहीं दिखा, तो इंदौर या मध्यप्रदेश की अन्य जगहों पर उनका क्या जादू चलेगा।

19 सितंबर को एक तरफ इंदौर में राहुल गांधी छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के अंतिम परिणाम घोषित हुए। डूसू चुनाव में एनएसयूआई (NSUI) को मिली करारी शिकस्त का जिक्र करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की ‘झूठ की गूंज’ सुनाई देती है, वहां-वहां से कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब और राजस्थान के बाद अब दिल्ली विश्वविद्यालय में भी कांग्रेस का पूरी तरह सफाया हो गया है।

Read More : CG RTO Fee Hike 2026: छत्तीसगढ़ में गाड़ी चलाना हुआ महंगा, RTO की 15 सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी

राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम में एकत्र हुई छात्रों की भीड़ पर सवाल उठाते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इंदौर में जो थोड़ी-बहुत छात्रों की उपस्थिति दिखाई दे रही है, वे केवल स्थानीय छात्र नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रम में भीड़ दिखाने के लिए आसपास के अन्य शहरों और जिलों से छात्रों को गाड़ियों में भरकर बुलाया गया है।

Read More : Film Hanuman Ansh Song Success: ‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ बना लोगों की पहली पसंद, भक्ति रस में डूबे दर्शक

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि एक पद निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में गया है। कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई एक भी पद हासिल करने में नाकाम रही। इसी चुनावी हार को आधार बनाकर कैलाश विजयवर्गीय ने राहुल गांधी के देशव्यापी छात्र संवाद अभियानों की प्रासंगिकता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
2 Comments