Film Hanuman Ansh Song Success: ‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ बना लोगों की पहली पसंद, भक्ति रस में डूबे दर्शक

VIKASH KHALKHO

मुंबई। Nishaanebaz.com-Film Hanuman Ansh Song Success: भक्ति और आस्था के रंगों से सजी फिल्म ‘हनुमान अंश’ के भक्ति गीत ‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ को देशभर के संगीत प्रेमियों और श्रद्धालुओं का भरपूर प्यार मिल रहा है। गाने को मिल रही अपार सफलता पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए लोकप्रिय गायक साधु तिवारी ने कहा कि फिल्म और उसके संगीत को सराहा जाएगा, इसका अंदाजा तो पूरी टीम को था, लेकिन यह गाना इतनी बड़ी सफलता हासिल करेगा, इसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Hanuman Ansh (@hanumanansh)

गायक साधु तिवारी ने विशेष बातचीत में बताया कि फिल्म और इसके सभी भक्ति गीतों को पूरे मन, लगन और भक्ति भाव से तैयार किया गया था। उन्होंने अपने संगीत के सफर और संघर्ष पर चर्चा करते हुए कहा कि जीवन में संघर्ष कभी खत्म नहीं होता, चाहे आप कोई छोटा व्यवसाय करें या संगीत के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाएं। जब आप अपने मनपसंद काम को चुनते हैं, तो रास्ते में आने वाली कठिनाइयां और पीड़ा भी एक प्रकार का आनंद बन जाती हैं।

Read More : Bhupesh Baghel Objectionable Post: पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर आपत्तिजनक पोस्ट से भड़की कांग्रेस, BJYM नेता के खिलाफ FIR की मांग

साधु तिवारी ने बताया कि वे शुरुआत से ही एक संगीतकार (Music Director) बनना चाहते थे और अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने लगातार मेहनत की है। इससे पहले भी वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं और आने वाले समय में भी उनके कई नए गाने व प्रोजेक्ट्स रिलीज के लिए तैयार हैं। बातचीत के अंत में उन्होंने अपने लोकप्रिय भजन ‘जब जिद पर आ गईं पार्वती’ की कुछ पंक्तियां गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Read More : Bhupesh Baghel Tara Coal Block Debate: भूपेश बघेल का सीएम साय को चैलेंज: मीडिया के सामने रखें दस्तावेज, हो आमने-सामने चर्चा

फिल्म ‘हनुमान अंश’ का एक और भक्ति गीत ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इस गीत को अपनी आवाज देने वाले गायक सुनील लोधी को भी इस गाने से काफी पहचान मिली है। हाल ही में गाजियाबाद पहुंचे सुनील लोधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हनुमान जी की कृपा और दर्शकों के प्यार से फिल्म और इसके गाने हिट हुए हैं। उन्हें अब बॉलीवुड से भी गाने के कई नए ऑफर मिल रहे हैं और वे जल्द ही श्रोताओं के लिए कई और खूबसूरत भजन व गाने लेकर आएंगे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *