Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh Janjgir-Champa Crime: पुलिस हिरासत में लिए युवक की इलाज के दौरान मौत,...

Janjgir-Champa Crime: पुलिस हिरासत में लिए युवक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप; SP ने आरक्षक को किया सस्पेंड

Janjgir-Champa Crime
Janjgir-Champa Crime

Janjgir-Champa Crime: जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से पुलिस हिरासत में लिए गए एक युवक की इलाज के दौरान मौत का मामला सामने आया है। युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने चांपा थाने का घेराव कर पुलिस पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। मामले में एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को निलंबित कर दिया है।

Janjgir-Champa Crime: जानकारी के मुताबिक, चांपा पुलिस ने बुधवार को मेंहदीपारा निवासी कुल्लू उर्फ शिव सहिस को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अवैध शराब बिक्री के मामले में हिरासत में लिया था। पुलिस के अनुसार, हिरासत के दौरान शाम को उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे चांपा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उसे जांजगीर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां गुरुवार सुबह करीब 8 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Janjgir-Champa Crime: युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन और अन्य लोग थाने पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि हिरासत के दौरान युवक के साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Janjgir-Champa Crime: बताया गया है कि मृतक के पांच बच्चे हैं। युवक की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों के विरोध और थाने के घेराव के बाद एसपी ने आरक्षक ईश्वरी राठौर को सस्पेंड कर दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here