Bijapur News: तारूड़ कैंप में जवानों के लिए स्वास्थ्य शिविर, BP-शुगर से लेकर मलेरिया तक हुई जांच

Sanjay Sahu

Bijapur News: बीजापुर। 14वीं वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की ‘बी’ कंपनी कैम्प तारूड़ में मंगलवार को जवानों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात जवानों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था।

 

जिला अस्पताल की सिविल सर्जन डॉ. रत्ना ठाकुर के नेतृत्व में चिकित्सकों ने जवानों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र जांच और मलेरिया सहित जांचें निःशुल्क की गईं। चिकित्सकीय परामर्श के आधार पर दवाइयां एवं स्वास्थ्य किट वितरित की गईं।

चिकित्सकों ने जवानों को मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता और संतुलित पोषण की जानकारी दी। शिविर में आई स्पेशलिस्ट डॉ. तरूण कुमार, एमडी मेडिसिन डॉ. राहुल राठौर, मेडिकल ऑफिसर डॉ. रजत ठाकुर सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Bijapur News: सेनानी मोनिका ठाकुर ने कहा कि जवानों का स्वस्थ रहना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित होंगे। जवानों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *