Saturday, June 20, 2026
30.4 C
Raipur

Raipur Crime : रायपुर में नशीली टैबलेट की सप्लाई का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा टिकरापारा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की लगातार कार्रवाई और दबाव के चलते अब सरहदी जिलों से नशीले पदार्थों की सप्लाई किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

Raipur Crime : यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (क्राइम एवं साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के संयुक्त मॉनिटरिंग में की गई। आरोपियों के कब्जे से कुल 73 नग प्रतिबंधित नशीली टैबलेट जब्त की गई हैं, जिनकी कीमत करीब 29,200 रुपये बताई गई है।

Raipur Crime : पुलिस को 4 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकुल नगर स्थित श्मशान घाट के पास कुछ संदिग्ध लोग नशीली टैबलेट लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिए के आधार पर दो संदिग्धों को चिन्हित किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे, लेकिन घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया गया।

Raipur Crime : पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कपिल तिवारी और मोहम्मद अनीश बताया। तलाशी लेने पर उनके पास से स्पासमो और नाइट्रोसन-10 नाम की प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद हुई। वैध दस्तावेज मांगने पर वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करते रहे।

Raipur Crime : दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 22(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और आगे की कड़ी से कड़ी जोड़कर जांच कर रही है। पुलिस ने यह भी बताया कि मोहम्मद अनीश पहले भी वर्ष 2025 में इसी तरह के मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी

01. कपिल तिवारी पिता स्व. नीलकमल तिवारी उम्र 19 वर्ष साकिन दुर्गा नगर अम्लेश्वर थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग।

02. मोहम्मद अनीश पिता मोहम्मद यूसुफ उम्र 52 वर्ष निवासी संजय नगर मदनी चौक थाना टिकरापारा रायपुर।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG CM House meeting: क्या छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल में होगा बदलाव? रात को क्यों बुलाए गए सभी मंत्री..

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Latest YouTube Shorts

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

NEET 2026 : दो दिन बाद 21 जून होगी NEET 2026 परीक्षा, तैयारियों में जुटे लाखों छात्र

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

Breaking News : वैष्णो देवी पहुंचे अक्षय कुमार, मां भगवती के किए दर्शन

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories