Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News: रीवा में अस्पताल परिसर से बाइक चोरी का खुलासा, 2...

Reva News: रीवा में अस्पताल परिसर से बाइक चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार; 4 मोटरसाइकिलें बरामद

Reva News:
Reva News:

Reva News: रीवा: रीवा में अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को अमहिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की
4 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

Reva News: रीवा के अमहिया थाना पुलिस ने संजय गांधी अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय गया प्रसाद केवट निवासी काकलपुर, थाना रामपुर बघेलान, सतना और 19 वर्षीय दीपक केवट निवासी बड़ी गोरगी, थाना गुढ़, रीवा के रूप में हुई है।

Reva News: पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने अस्पताल परिसर से बाइक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर एक अपाचे, एक पल्सर और दो स्प्लेंडर समेत 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2 लाख 90 हजार रुपये है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी मनोज कुमार गौतम समेत अमहिया थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here