Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh Politics News: स्मृति ईरानी को BJP प्रभारी बनाए जाने पर भूपेश बघेल...

Politics News: स्मृति ईरानी को BJP प्रभारी बनाए जाने पर भूपेश बघेल का तंज, बोले- ‘वनवास खत्म हुआ, घायल शेरनी हैं’

Politics News
Politics News

Politics News: रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की नई संगठनात्मक जिम्मेदारी को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

स्मृति ईरानी की नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी का ‘वनवास खत्म हुआ है’ और वह ‘चोट खाई हुई’ तथा ‘घायल शेरनी’ हैं। बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ आने के बाद वह किसे हटाती हैं, यह देखना होगा। बघेल ने कहा, “स्मृति ईरानी का वनवास खत्म हुआ है। चोट खाई हुई स्मृति ईरानी हैं, घायल शेरनी हैं। यहां आने के बाद किसको हटाती हैं, यह देखना होगा।”

सिलेंडर के मुद्दे पर भी निशाना

भूपेश बघेल ने स्मृति ईरानी के पुराने चुनावी मुद्दों का जिक्र करते हुए गैस सिलेंडर की कीमत को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि स्मृति ईरानी सिलेंडर लेकर बैठी थीं और ‘मोदी गारंटी’ के तहत 500 रुपये में सिलेंडर देने की बात कही गई थी।

किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा

कोरबा में किसानों की आत्महत्या के मुद्दे पर बघेल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों का धान खरीदना नहीं चाहती और इसके लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बघेल ने कहा कि किसानों की स्थिति खराब होने के कारणों की जांच होनी चाहिए।

काफिले पर पथराव को लेकर भी बोले बघेल

असम दौरे से लौटे भूपेश बघेल ने अपने काफिले पर हुए पथराव की घटना को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि सांसद रकीबुल हुसैन ने घटना से पहले पुलिस अधीक्षक को इसकी जानकारी दी थी और SP तथा अतिरिक्त SP ने सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया था।

बघेल ने दावा किया कि घटना के दौरान कुछ लोग काले और भाजपा के झंडे लिए हुए थे। उन्होंने काफिले पर पथराव के साथ ग्लास बम और एसिड फेंके जाने का भी आरोप लगाया। बघेल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस को डराना चाहती है, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ है।

परीक्षा पेपर वायरल मामले पर शिक्षा विभाग पर तंज

Politics News: स्कूली बच्चों के परीक्षा पेपर WhatsApp पर वायरल होने के मामले में भी बघेल ने शिक्षा विभाग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। बघेल ने तंज करते हुए कहा कि जब शिक्षा विभाग के लोग ‘दीया जलाने’ में व्यस्त हैं, तो परीक्षा के पेपर WhatsApp पर वायरल होना स्वाभाविक है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here