Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में साइबर ठगों का गिरोह सक्रिय हो गया है और इस बार उन्होंने ठगी के लिए नया तरीका अपनाया है। ठगों ने एक निजी अस्पताल के प्रबंध निदेशक के नाम का दुरुपयोग कर लोगों से पैसे मांगने की कोशिश की है। मामले में टिकरापारा थाना पुलिस ने अज्ञात मोबाइल नंबर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Raipur Crime : थाने में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, रामकृष्ण केयर अस्पताल के एमडी डॉ. संदीप दवे ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 4 मई 2026 को दोपहर करीब 12:30 से 1 बजे के बीच उनके रिश्तेदारों ने उन्हें सूचना दी कि एक अज्ञात मोबाइल नंबर से उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों से पैसे मांगे जा रहे हैं।
Raipur Crime : शिकायत में कहा गया है कि आरोपी उनके नाम और पद का गलत उपयोग कर लोगों का भरोसा जीतने की कोशिश कर रहा है। इससे लोगों के साथ ठगी होने का खतरा तो है ही, साथ ही उनकी व्यक्तिगत और संस्थागत छवि को भी नुकसान पहुंच सकता है।
Raipur Crime : डॉ. दवे ने यह भी बताया कि इससे पहले भी इसी तरह की घटना सामने आ चुकी है, जिसकी शिकायत उन्होंने राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर की थी। इसके बावजूद दोबारा ऐसी कोशिश होना चिंता का विषय है।
Raipur Crime : पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4), 319(2) और 62 के तहत अपराध दर्ज किया है। अब पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है।









