Kawardha News: खेतों में तेंदुए की दस्तक से दहशत, 4-5 बकरियों का कर चुका शिकार; गांव में मचा हड़कंप

Sanjay Sahu
Kawardha News:

Kawardha News: कवर्धा। जिले के ग्राम जैतपुरी में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। धान के खेतों के बीच तेंदुआ दिखाई देने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक, तेंदुआ इससे पहले भी कई बार गांव और आसपास के इलाकों में नजर आ चुका है। बताया जा रहा है कि अब तक वह करीब 4 से 5 बकरियों का शिकार कर चुका है।

जैतपुरी गांव भोरमदेव अभयारण्य क्षेत्र से लगा हुआ है। तेंदुए के दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग की टीम तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार नजर रख रही है और उसे सुरक्षित पकड़ने की तैयारी की जा रही है।

मौके पर वनमंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल समेत वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद हैं। तेंदुए को बेहोश करने के लिए रायपुर जंगल सफारी से ट्रेंकूलाइजेशन गन मंगाई जा रही है। विभाग के मुताबिक गन को मौके तक पहुंचने में करीब 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है।

Kawardha News: इधर, तेंदुए को देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए हैं। वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़ न लगाएं, तेंदुए के करीब न जाएं और किसी भी तरह की लापरवाही से बचें। फिलहाल टीम तेंदुए की तलाश और निगरानी में जुटी हुई है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *