CG News : सौरभ विश्वनाथ मिश्र ने रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी की पेश

0
107

रिपोर्टर: रोहित वर्मा/खरोरा| खरोरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और जिला पंचायत रायपुर के पूर्व सभापति, साथ ही मोहरेंगा कृषि सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष सौरभ विश्वनाथ मिश्र ने रायपुर ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश की है। इस कदम के बाद अन्य दावेदारों में हलचल दिखाई दे रही है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष के चयन के लिए श्री प्रफुल्ल गुडाधे (एआईसीसी सचिव) को प्रभारी नियुक्त किया है। वह रायपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र के सभी दावेदारों से रायशुमारी कर रहे हैं।

Read More : CG News : एनटीपीसी का रिश्वतखोर अधिकारी एसीबी की कार्रवाई में पकड़ा गया, सस्पेंड

सौरभ विश्वनाथ मिश्र के अलावा इस पद के अन्य दावेदारों में प्रमुख हैं:

  • पूर्व अध्यक्ष उधोराम वर्मा

  • धनेंद्र साहू के पुत्र प्रवीण साहू

  • पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र पप्पू बंजारे

  • भावेश बघेल

Read More : CG News : जनपद पंचायत घरघोड़ा : सरपंच और सचिव कैसे साकार कर सकते हैं सरकार की परिकल्पना

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत, प्रफुल्ल गुडाधे ने 8 अक्टूबर को रायपुर जिला कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ बैठक की थी। अब वह 15 अक्टूबर तक ग्रामीण क्षेत्र के सभी दस ब्लॉकों का दौरा करेंगे और ब्लॉक कार्यकारिणी से मुलाकात करेंगे।

Share The News
Previous articleCG News : एनटीपीसी का रिश्वतखोर अधिकारी एसीबी की कार्रवाई में पकड़ा गया, सस्पेंड
Next articleArmament Factory : आयुध निर्माणी जबलपुर – वर्क्स कमेटी में AIDEF का झंडा, 9 में से सभी 9 सीटों पर कब्जा
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here