Makdi News:सरस्वती साइकिल योजना के तहत हाई स्कूल मगेदा की 49 छात्राओं को मिली साइकिलें

Sanjay Sahu

Makdi News:रोशन सेन/ माकड़ी – विकासखंड माकड़ी के ग्राम पंचायत मगेदा में 22 जुलाई 2026। शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत आज शासकीय हाई स्कूल मगेदा में कक्षा 9वीं की 49 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना तथा उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करना है।

 

Makdi News:कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष जुगबती पोयम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैसाखूराम कोराम ने की। इस अवसर पर जनपद उपाध्यक्ष रामलाल नेताम, जनपद सदस्य वीरेंद्र प्रधान, बुधराम नेताम, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्णा पोयम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

Makdi News:अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें वितरित करते हुए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राज्य शासन की यह योजना ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों की छात्राओं के लिए शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

Makdi News: कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए शासन की इस जनहितैषी योजना की सराहना की।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *