CG ACCIDENT : बारात जा रही पिकअप पेड़ से टकराई: एक की मौत, दो गंभीर, शादी की खुशियां मातम में बदली

Sanjay Sahu
CG ACCIDENT

CG ACCIDENT : बलरामपुर : बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। अजगरा नाले के पास बारात लेकर जा रही एक पिकअप वाहन पेड़ से टकरा गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG ACCIDENT : जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के इंजानी गांव से उत्तरप्रदेश के म्योरपुर बारात जा रही थी। पिकअप वाहन में कुल सात लोग सवार थे। रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

CG ACCIDENT : घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे से दोनों परिवारों में शोक का माहौल है।

CG ACCIDENT : यह भी सामने आया है कि शादी के सीजन में मालवाहक वाहनों का उपयोग बारात ले जाने के लिए लगातार किया जा रहा है, जो गंभीर जोखिम पैदा करता है। प्रशासन की चेतावनी के बावजूद लोग इस तरह की लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं, जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *