CG NEWS : श्रद्धा का चमत्कार: बाढ़ के बाद भी सुरक्षित रही श्रीराम प्रतिमा, नई पर्णकुटी में फिर स्थापित

CG NEWS : फकरे आलम खान/ दंतेवाड़ा -बचेली :दंतेवाड़ा । पिछले दिनों दंतेवाड़ा में डंकनी नदी में आयी भीषण बाढ़ के बावजूद अपनी जगह पर अडिग रहे भगवान श्रीराम की प्रतिमा को फिर से नई पर्णकुटी में स्थापित कर दिया गया है। इस बाढ़ में पर्णकुटी तो बह गई थी, लेकिन आदमकद प्रतिमा चमत्कारिक ढंग से अपनी जगह से टस से मस नहीं हुई थी।

READ MORE : Shajapur News : अवैध खनन पर खनिज विभाग की नींद, बच्चों की मौत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं

CG NEWS : इसी जगह पर बस्तर धाकड़ राजपूत समाज के उत्साही सदस्यों ने शारदीय नवरात्रि से ठीक पहले श्रमदान और सामूहिक प्रयास से फिर नई पर्णकुटी का निर्माण किया और भगवान श्रीराम की प्रतिमा को विधि-विधान से पुनर्स्थापित किया। इस बार वैकल्पिक तौर पर पर्णकुटी में नारियल के पत्तों का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही शारदीय नवरात्रि के उपलक्ष्य में यहां ज्योति कलश की स्थापना भी की है। रोजाना यहां आरती-पूजन किया जा रहा है।

CG NEWS : जन सहयोग से बनाई थी पर्णकुटी

CG NEWS : इस जगह पर बस्तर धाकड़ राजपूत समाज ने इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का वार्षिकोत्सव मनाया था। साथ ही विभिन्न गांवों से मंगाए गए घास-फूस से पर्णकुटी का निर्माण किया था। नीलम ठाकुर ने बताया कि भगवान श्रीराम ने अपने वनवास काल का ज्यादातर समय दंडकारण्य के जंगल में घास-फूस की कुटिया में बिताया था। यह क्षेत्र भी उसी दंडकारण्य में आता है। इसीलिए समाज ने इसे पर्णकुटी के प्रारंभिक स्वरूप में तैयार किया है।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories