Shajapur News : अवैध खनन पर खनिज विभाग की नींद, बच्चों की मौत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं

VIKASH KHALKHO

किशोर नाथ राजगुरु/शाजापुर : गुलाना तहसील में लगातार हो रहे अवैध खनन के मामलों पर खनिज विभाग गहरी नींद में है। तहसील क्षेत्र के कई गांवों में खनन माफिया जमीन को खोखला कर रहे हैं, लेकिन विभाग ने अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

स्थानीय प्रशासन की जानकारी के अनुसार, एसडीएम आलोक वर्मा ने खनिज विभाग को फोन करके कार्यवाही करने की बात कही थी। इसके बावजूद चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे लग रहा है कि विभाग जानबूझकर अनजान बना हुआ है।

Read More : Bemetra News : बेमेतरा: देवकर हाईवे पर जानलेवा गड्ढा बना हादसों की वजह, प्रशासन बेखबर

गुलाना तहसील में अवैध खनन के गड्ढों में अब तक 10 से 12 मासूम बच्चों की मौत हो चुकी है। इनमें गुलाना तहसील मुख्यालय पर तीन बच्चों की मौत, बड़ी गांव में पांच, चौकी मुरादाबाद में एक और माली खेड़ी गांव में दो बच्चों की जान गई। दूसरी ओर, जिला कलेक्टर ने कई बार अवैध खनन रोकने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन आज तक उनका पालन नहीं हुआ और खनन माफिया का कार्य जारी है।

Read More : Gandhinagar News : सोशल मीडिया स्टेटस से भड़की हिंसक झड़प, दो समुदाय आमने-सामने

गांववासी आरोप लगा रहे हैं कि कुछ राजनीतिक आकाओं के संरक्षण में अवैध खनन हो रहा है और खनिज विभाग की कार्यवाही में गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *