Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Bemetara News : बेमेतरा: देवकर हाईवे पर जानलेवा गड्ढा बना हादसों की...

Bemetara News : बेमेतरा: देवकर हाईवे पर जानलेवा गड्ढा बना हादसों की वजह, प्रशासन बेखबर

Bemetra News
Bemetra News

Bemetara News : जीतू गुप्ता/बेमेतरा : नगर देवकर के मुख्य हाईवे रोड पर स्थित कैफे बावर्ची रेस्टोरेंट के समीप सड़क पर एक बड़ा और खतरनाक गड्ढा बना हुआ है, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस गड्ढे में कई बार वाहन दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। बावजूद इसके संबंधित विभागों द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

READ MORE:CG News : पदोन्नत 1106 व्याख्याताओं की ओपन काउंसलिंग आज से, हिंदी और गणित शिक्षक पहले दिन शामिल

 

 

Bemetara News : चौंकाने वाली बात यह है कि इसी मार्ग से मंत्री और अन्य जनप्रतिनिधियों का भी रोजाना आना-जाना होता है, लेकिन इसके बावजूद सड़क की स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा है। यह लापरवाही PWD विभाग और नगरीय प्रशासन की उदासीनता को उजागर करती है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत कर गड्ढे को भरने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले स्थिति को संभाला जा सके।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here