Thursday, August 27, 2026
Home Chhattisgarh Raigarh Police: रायगढ़ में राजद्रोह समेत गंभीर धाराओं के आरोपी वसीम को...

Raigarh Police: रायगढ़ में राजद्रोह समेत गंभीर धाराओं के आरोपी वसीम को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, घटनास्थल पर कराई पूछताछ; जांच जारी

Raigarh Police: गौरी शंकर गुप्ता\ रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में महिला से प्रताड़ना, राष्ट्रीय एकता के प्रतिकूल अभिकथन और अन्य गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में आरोपी वसीम मोहम्मद को प्रोडक्शन वारंट के जरिए जिला जेल से एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आवश्यक जांच और घटनास्थल का निरीक्षण कराने के बाद आरोपी को फिर से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के एक अलग मामले में जिला जेल रायगढ़ में न्यायिक हिरासत में बंद है।

महिला की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के मुताबिक, 29 मई 2026 को एक स्थानीय महिला ने महिला थाना रायगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि वसीम मोहम्मद ने उसके साथ शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया कि उसके नाबालिग बेटे को भारत विरोधी नारे सिखाए गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था।महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम, 1968 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Raigarh Monsoon Alert: मानसून में जन-धन की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता; कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी और SSP शशि मोहन सिंह ने संभाली कमान, सभी विभाग हाई अलर्ट पर

एनडीपीएस मामले में पहले से जेल में बंद है आरोपी

Raigarh Police: पुलिस ने बताया कि आरोपी वसीम मोहम्मद (43) को 25 मई 2026 को लगभग 6 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में वह एनडीपीएस एक्ट के तहत जिला जेल रायगढ़ में न्यायिक हिरासत में बंद है।महिला थाना में दर्ज प्रकरण की जांच के लिए पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को एक दिन की पुलिस अभिरक्षा में लिया।

घटनास्थल पर कराई गई पूछताछ

जांच अधिकारी आरोपी को घटनास्थल पर लेकर पहुंचे, जहां उससे पूछताछ की गई और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का सत्यापन किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ और अन्य वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोपी को दोबारा न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस का दावा— विवेचना के दौरान लगाए नारे

Raigarh Police: पुलिस के अनुसार, पूछताछ और विवेचना के दौरान आरोपी ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “पाकिस्तान मुर्दाबाद” के नारे लगाए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच अभी जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Raigarh Police Operation Aghat: “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी चोट; ढाबा, किराना दुकान और बायपास पर रेड, 34 लीटर अवैध शराब जब्त

एसएसपी ने दिया सख्त संदेश

Raigarh Police: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।\उन्होंने कहा कि रायगढ़ पुलिस ऐसे मामलों में साक्ष्य आधारित निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here