Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लालपुर शराब भट्टी के पास नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और उसकी मौत के कारणों का भी खुलासा नहीं हुआ है।
Raipur News: हादसा या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस
जानकारी के मुताबिक, लालपुर शराब भट्टी के पास नाले में व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मृतक कौन है और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Raipur News: फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है। मौत हादसे के कारण हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति साफ होने की उम्मीद है।