Saturday, October 3, 2026
Home National vice-president-elect : उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में बीजेपी सांसदों के लिए...

vice-president-elect : उपराष्ट्रपति चुनाव की तैयारी में बीजेपी सांसदों के लिए वर्कशॉप, पीछे की कतार में दिखे पीएम मोदी

दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने अपने सांसदों के लिए संसद परिसर में दो दिन की वर्कशॉप का आयोजन किया है। रविवार को वर्कशॉप का पहला दिन था, जिसमें पीएम मोदी का सम्मान किया गया। इस मौके पर सांसदों को उपराष्ट्रपति चुनाव के दौरान वोटिंग प्रक्रिया और अन्य तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई।

Read News :  CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य के स्वर्णिम 25 वर्ष पूरे होने पर परिचर्चा का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष होंगे शामिल

पहली नजर में हैरानी तब हुई जब पीएम मोदी वर्कशॉप में सबसे पीछे की कतार में आम सांसदों के साथ बैठे दिखे। बीजेपी सांसद संगीता बलवंत ने इस अवसर की तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें पीएम मोदी को अन्य सांसदों के बीच हॉल के आखिरी हिस्से में बैठे देखा जा सकता है।

वर्कशॉप के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी के सम्मान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई और जीएसटी 2.0 के लिए उनका आभार व्यक्त किया गया। इस वर्कशॉप में अमित शाह, जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्री एवं सांसद भी मौजूद थे।

बीजेपी की वर्कशॉप में सांसदों के लिए चार सेशन आयोजित किए गए। पहला सत्र आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी भारत, ईज ऑफ डूइंग और युवा शक्ति एवं रोजगार पर केंद्रित था। दूसरा सत्र सोशल मीडिया के प्रभावी इस्तेमाल को लेकर था। तीसरा सत्र सांसदों की स्थायी समिति और समूहों पर चर्चा के लिए रखा गया, जबकि चौथे सत्र में विभिन्न क्षेत्रों जैसे सागरीय, ग्रामीण, शहरी, पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों की समीक्षा की गई।

Read News :  Raipur Crime : सड्डू में अवैध शराब बिक्री करते युवक गिरफ्तार, 200 पौवा देशी मदिरा और दोपहिया वाहन जब्त

वर्कशॉप में पीएम सूर्य घर योजना, टीबी मुक्त भारत, सांसद खेल, टिफ़िन बैठक और संसदीय क्षेत्रों में सक्रियता के इनोवेशन पर भी चर्चा हुई। सोमवार को सांसदों को विशेष रूप से उपराष्ट्रपति चुनाव के बारे में ट्रेनिंग दी जाएगी।

इस वर्कशॉप का उद्देश्य सांसदों को चुनाव प्रक्रिया और संसदीय कार्यकुशलता के गुर से अवगत कराना है, ताकि वे आगामी चुनाव में पार्टी के लिए बेहतर तैयारी कर सकें।

Share The News
Previous articleCG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य के स्वर्णिम 25 वर्ष पूरे होने पर परिचर्चा का आयोजन, विधानसभा अध्यक्ष होंगे शामिल
Next articleDhanbad Landslide : धनबाद खदान धसने से 7 मौतें, एक अज्ञात की पहचान जारी
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here